जानिए मोटापा कम करने के लिए क्यों जरूरी होता है, सुबह जल्दी उठना।

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गयी है कि हम लोग दिन में जितनी कैलोरी लेते हैं, उतना वर्कआउट नहीं कर पाते हैं। इसलिए अक्सर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं और इंटरनेट पर देर रात तक पतले होने के नुस्खे ढूंढते रहते हैं। कई बार सोचते भी हैं कि कल से अपना डेली रूटीन बदल देंगे और पतले होने की शुरुआत होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है क्योंकि नींद खुलने में ही देरी हो जाती है। हालांकि, वजन कम करने को एक नई रिसर्च में बताया गया है कि सुबह जल्दी उठने की आदत से वजन पर नियंत्रण पाना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं..

दरअसल हाल ही में फि‍नलैंड यूनिवर्सिटी एक रिसर्च सामने आई है जिसमें मोटापे के बारे में बात की गई है। इस रिसर्च में यह बताया गया है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उन्हें मोटापे और उससे होने वाली बीमारियों से निजात मिल सकती है। सुबह जल्दी उठने से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बनते हैं जिनसे फिट रहने में मदद मिलती है।रिसर्च में यह बताया गया है कि सुबह जल्दी उठने से शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती चली जाती है। इसलिए जो लोग भी स्वस्थ रहना चाहते हैं और मोटापे को अपने से दूर रखना चाहते हैं। उन्हें रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठना मोटापे का रामबाण इलाज बताया गया है। इसलिए जो लोग भी अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अब से सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लेनी चाहिए।
यहां यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सुबह जल्दी उठने का मतलब यह नहीं है कि रात को देर से सोने के बावजूद भी सुबह जल्दी उठा जाए। सुबह जल्दी उठने के साथ ही यह बहुत जरूरी है कि रात को समय पर सोया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हेल्दी रहने के लिए हर एक व्यक्ति को 24 घंटे में से 7 से 8 घंटे की नींद चाहिए होती है।
फिनलैंड की इस रिसर्च में यह देखा गया कि सुबह 20 मिनट वर्कआउट करने से जितना फायदा होता है, उतना ही फायदा सुबह जल्दी उठने से भी होता है। जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वह देर से उठने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा एक्टिव होते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोग देर से उठने वाले लोगों की मुकाबले कोई भी काम ज्यादा अच्छे से कर पाते हैं। इन लोगों में कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज टाइप – 2 और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Weight Loss Tips: By keeping fast, you can reduce a lot of weight in this way, just keep these things in mind

ICMR Diet Chart: This is the diet chart of ICMR, know what to include in the plate

World's most extreme bodybuilders...