Diabetes Diet.Can we eat sugar in Diabetes?
Can You Eat Honey In Diabetes: शहद को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या डायबिटीज में खा शहद सकते हैं? (Can You Eat Honey In Diabetes) ये बड़ा सवाल है क्योंकि शहद भी चीनी के जितना ही मीठा होता है. डायबिटीज रोगियों के लिए शहद (Honey For Diabetics) फायदेमंद है या नुकसानदायक?
क्योंकि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को मैनेज करना एक चुनौति की तरह होता है. अगर हमने अपनी डायबिटीज डाइट में थोड़ी भी गड़बड़ कर दी तो यह यह हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) का मरीज बना सकता है. ऐसे में डायबिटीज में क्या खाना चाहिए (What To Eat In Diabetes) और क्या नहीं? इसको लेकर काफी सवाल किए जाते हैं. शहद के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Honey) कई हैं. डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी समस्या है, जिसमें अगर छोटी-छोटी बातों का ख्याल न रखा जाए तो यह और रोगों को न्योता दे सकती है और खतरनाक साबित हो सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptom) समय रहते पहचान लिए जाएं और डायबिटीज का इलाज (Diabetes Treatment) किया जाए.
आप डायबिटीज के लिए भोजन (Diabetes Diet) में बदलाव कर खुद को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं. लेकिन एक डायबिटीक को खाने से जुड़े कई सवालों और सुझावों का सामना करना पड़ता है. डायबिटीज में किस तरह का मीठा खाना चाहिए और किस तरह का नहीं? इससे जुड़े भी बहुत से सवाल मन में होते हैं. तो यहां जानें कि डायबिटीज में हनी (Honey In Diabetes) कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक...
Can you eat Honey in diabetes?
शहद एक प्राकृतिक शुगर है. शहद में मौजूद घटक इसे मीठा बनाते हैं. शहद में फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोज़ होते हैं. शहद खनिज और विटामिन्स के अलावा कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. असल में शहद शक्कर से भी ज़्यादा मीठा होता है. तो अगर आप चीनी जितना ही शहद इस्तेमाल करेंगे तो आपको मिठास में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी, लेकिन ये चीनी की तरह आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है. अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो आप शहद का कम मात्रा में आराम से सेवन कर सकते हैं.
5 Healthy Benefits of Honey
1. शहद खांसी को कम करने में मदद कर सकता है. यह आपको गले में खराश से लड़ने में भी मदद कर सकता है. आप अदरक के रस की कुछ बूंदें ले सकते हैं और इसे शहद के एक चम्मच के साथ मिला सकते हैं.
2. शहद की मदद से शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सकता है. नियमित रूप से एक बड़े चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा प्रदान की जा सकती है.
3. शहद के कई फायदे हैं. यह मांसपेशियां मजबूत करने में भी मददगार है. शरीर की मांसपेशियां जितनी मजबूत होंगी, शरीर उतनी फर्ती से ही मुश्किल काम कर पाएगा. ऐसे में शरीर की मांसपेशियां मजबूत करने के लिए शहद का सेवन करना काफी लाभ पहुंचा सकता है.
4. शहद के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण घाव भरने में मदद करते हैं. शहद का उपयोग घाव भरने को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है. खासकर जलने के बाद.
5. शहद के नियमित रूप से सेवन से खून साफ होता है और दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts. Please let me know